जाकिर नाइक ने भारत लौटने का इरादा टाला | Zakir Naik cancels return to India

2019-09-20 0

अपने भाषणों को लेकर विवादों में घिरे इस्लाम के उपदेशक जाकिर नाइक ने गिरफ्तारी के डर से मुंबई लौटने के बजाय एक अफ्रीकी देश के लिए उड़ान भरने का निर्णय लिया है। ऐसा माना जा रहा था कि नाइक मक्का से सोमवार को भारत लौटेंगे। नाइक ने मुंबई लौटने पर गिरफ्तारी की आशंका से अंतिम क्षणों में अपनी योजना में बदलाव करते हुए मुंबई आने के बजाय एक अफ्रीकी देश जाने का निर्णय लिया है। इससे पहले नाइक ने कहा था कि वह सोमवार को मक्का से मुंबई लौटेंगे और मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नाइक ने स्काइप के जरिए सऊदी अरब से प्रेस सम्मेलन करने की योजना बनाई थी लेकिन फिर इसे रद्द
कर दिया गया।